Advertisement
Advertisement

IPL-2025 : जीत का स्वाद चखा MI, KKR को दी पटखनी

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन का रंगारंग उद्घाटन 22 मार्च हो चुका है। कल यानी 31 मार्च को 18वां सीजन का 12वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। कल के मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को हराकर आईपीएल में अपना पहला मैच जीतकर स्वाद चख लिया है। एकतरफ मुकाबले में कोलकाता को मुंबई ने आठ विकेट से हराया। युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

मुंबई के युवा तेज गेंदबाज ने अश्वनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करके टीम को जिताया

आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स ने बिना पूरे ओवर खेले केवल 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। केवल पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा केवल दो ही बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (26) और रमनदीप सिंह (22) की कुछ छोटी पारी से टीम 100 के पार पहुंच पाया। मुंबई इंडियंस की तरफ से सभी गेंजबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज दीपक चाहर (19/2) और युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार (24/4) ने शानदार गेंदबाजी की और कोलकाता को ज्यादा स्कोर नहीं करने दिया।

यह भी देखें :

MI ने छोटे से लक्ष्य को 12.5 ओवर में कर लिया तय

वहीं छोटे से लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी की शुरुआत टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (13) और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेलटन (नाबाद 62 रन, 41 गेंद, चार चौके, पांच छक्के) ने पहले विकेट लिए 46 रन जोड़े। इसके बाद विल जैक्स (16) आए और वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। लेकिन टीम के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (नाबाद 27 रन, नौ गेंद, तीन चौके, दो छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 12.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर इंडियंस को पहला जीत चखने का स्वाद दिया। इसके साथ ही टीम प्वाइंट टेबल में आखिरी पायदान से हटकर छठे स्थान पर पहुंच गई है।

MI 22Scope News

यह भी पढ़े : IPL-2025 : श्रेयस शतक से चूके, किंग्स का शानदार आगाज

Commercial Advertisment

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: नीतीश कुमार के नाम पर रखा...

Nitish Setu Bihar Bridge Inauguration: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम बदलकर अब ‘नीतीश सेतु’ कर दिया गया है। राज्य सरकार...

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...