Dhanbad : रामनवमी की आधी रात को युवक की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad : जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात रामनवमी के मौके पर कुंदन रवानी नमक युवक लहूलुहान अवस्था में मिला था जहां अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं रामनवमी की रात हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

loyu 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उबाल… 

Dhanbad : हनुमान मंदिर के समीप घायलावस्था में मिला था युवक

घटना कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के नए भवन के पीछे स्थित हनुमान मंदिर के समीप की है, जहां कुंदन रवानी नामक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कुंदन को इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Dhanbad : मामले की जांच करती पुलिस
Dhanbad : मामले की जांच करती पुलिस

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : डीजे का विरोध करना पड़ गया महंगा, पूर्व मुखिया को पत्थर से कूचकर मार डाला… 

कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था आरोपी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक कुंदन रवानी पूर्व में हत्या के एक मामले में आरोपी था और कुछ ही दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर निकला था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Dhanbad : घटनास्थल को सील करती पुलिस
Dhanbad : घटनास्थल को सील करती पुलिस

ये भी पढ़ें- Gumla में दहशत का माहौल, जंगली हाथियों ने युवक को पटककर मार डाला, दूसरी मौत… 

चिरकुंडा पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन स्पष्ट कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img