दहेज नहीं मिलने से नाराज पति ने पहले किया प्रताड़ित, फिर दे दिया तलाक

कोडरमा : कोडरमा में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है. पांडेडीह की रहने वाली अलमा खातून को धनबाद के रहने वाले उसके सौहर मोहम्मद साबिर ने तलाक दे दिया है और मुंबई फरार हो गया है. बहरहाल अलमा खातून ने कोडरमा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

पांडेडीह की रहने वाली अलमा खातून का निकाह साल 2018 में धनबाद के वासेपुर के रहने वाले मोहम्मद साबिर से हुई थी. अलमा का कहना है कि शादी के बाद से उसका शौहर उसके साथ मारपीट करता था और दहेज मांगने की नियत से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. अंत में उसने 2 दिन पहले तीन बार तलाक कह कर मुंबई चला गया है. वहीं अलमा की अम्मी ने बताया कि पति पत्नी के बीच झगड़े को लेकर कई बार पंचायती हुई हुई लेकिन, पंचायत के निर्णय को भी मानने से मोहम्मद शाबिर ने इंकार कर दिया है.

उन्होंने बताया कि काफी दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बेटी का निकाह कराया था. वहीं मामले के सम्बंध में कोडरमा के एसपी संजीव कुमार सिंह ने कहा है कि मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन इस मामले में पीड़िता को इंसाफ़ दिया जाएगा. और तलाक के नए प्रावधान के अनुसार उस पर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : कुमार अमित

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल वालों पर गला घोंट कर मारने का आरोप

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...