राणा के प्रत्यपर्ण पर नित्यानंद ने कहा- जब से मोदी बने हैं PM तब से देशद्रोहियों पर कार्रवाई जारी

पटना : पटना पहुचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने आतंकी तहव्वुर राणा (Tahavvur Rana) को भारत लाए जाने के सवाल पर बड़ी बात कही दी है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार बनी है तब से देशद्रोहियों पर कार्रवाई हो रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश से आतंकवाद का लगभग सफाया हो गया है।

ममता के राजनीतिक मंसूबे पर जनता ने फेरा पानी – नित्यानंद राय

वक्फ कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं करने के सीएम ममता बनर्जी के बयान पर नित्यानंद राय कहा कि जनता उनके राजनीतिक मंसूबे के पैन को चिथड़ा-चिथड़ा कर दिया है। तेजस्वी यादव का कोई आधार नही बचा है। यह कानून संसद से पास हुआ है। किसी की अवकात नहीं है जो इसे लागू होने से रोक सके। तेजस्वी के खुद को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार घोषित करने पर कहा कि वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। कन्हैया कुमार के पलायन रोको यात्रा पर कहा कि 15 वर्षो के लालू-राबड़ी राज में पलायन हुआ था। लोग डरकर अपनी जान बचाकर पलायन किए थे, आज एनडीए की सरकार में लोग सुरक्षित हैं, उद्योग धंधे लग रहे हैं।

यह भी देखें :

अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल है और उसके स्तर पर हो रही है कार्रवाई – राजीव प्रताप रूडी

26\11 के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर भारत लाया जा रहा है। भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वैसे देशद्रोहियों को चुन-चुनकर भारत लाया जाएगा, अब सबका सफाया होगा। वहीं सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल है और उसके स्तर पर कार्रवाई हो रही है, सबको गिरफ्तार किया जा रहा है।

Rajeev Rudi 22Scope News
अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल है और उसके स्तर पर हो रही है कार्रवाई – राजीव प्रताप रूडी

यह भी पढ़े : JDU नेता की हत्या पर सम्राट चौधरी ने कहा- यह पारिवारिक झगड़ा है, अपराधियों को नहीं छोड़ेगी सरकार…

महीप राज की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...