Police पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 14 को दबोचा

सारण: सारण में बीते दिनों पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हमला के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सारण के अमनौर थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी गांव का है जहां बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक मासूम की मौत हो गई थी। मासूम की मौत के बाद आक्रोशित हो कर परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। सड़क जाम की सूचना मिलने पर जब मौके पर अमनौर थाना की पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। Police  Police  Police  Police 

यह भी पढ़ें – शाहाबाद की सारी सीटें NDA की झोली में डालेंगे सुनील पांडेय, कहा ‘नीतीश कुमार…’

इस दौरान भीड़ की उग्रता देख कर पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी थी। घटना के बाद मौके पर सारण के एसपी, एसडीपीओ समेत कई थाना की पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को शांत करवाया और सड़क जाम खत्म करवाया था। जानकारी के अनुसार इस लोगों के हमले में पुलिस के एक अधिकारी घायल हो गये थे जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जिसमें अब तक 14 आरोपी को गिरफ्तार क्या है। फ़िलहाल पुलिस अन्य आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-  Bihar Politics: खटारा का जवाब खटारा से, मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी को कहा…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...