महिला पुलिसकर्मी के खाते से ठगी कर उड़ाए 33 हजार रुपए, एटीएम में कार्ड बदलकर दिया वारदात को अंजाम


रांची: रा नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित एसबीआई एटीएम में गुरुवार की सुबह महिला पुलिसकर्मी के साथ ठगी की घटना सामने आई है। आरसीएच नामकुम में पदस्थापित अनिता देवी नाम की पुलिसकर्मी से एक युवक ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर 33 हजार रुपए निकाल लिए

पीड़िता ने बताया कि वह करीब सुबह 11 बजे एटीएम से पैसे निकाल रही थीं, तभी एक युवक अंदर घुस आया और यह कहने लगा कि उनका ट्रांजेक्शन कैंसिल नहीं हुआ है। युवक ने अनिता से तीन बार कार्ड डलवाकर कैंसिल करवाया और इसी दौरान चुपचाप कार्ड बदल दिया

कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही अनिता देवी के मोबाइल पर 33 हजार रुपए निकासी का मैसेज आया। वह भागकर दोबारा एटीएम पहुंचीं, लेकिन तब तक ठग फरार हो चुका था।

इसके बाद अनिता देवी ने नामकुम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और तुरंत अपना एटीएम कार्ड भी ब्लॉक करवा दिया। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 ठगी के तरीके से रहें सतर्क:

इस वारदात ने एक बार फिर चेताया है कि एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लें और किसी के कहने पर बार-बार कार्ड का इस्तेमाल न करें।


English Keywords for SEO:

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...