जेपीएससी 11वीं से 13वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट लंबित, अभ्यर्थियों का आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

रांची:जेपीएससी द्वारा 11वीं से 13वीं राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं किए जाने से नाराज़ अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को आयोग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी कार्यालय के बाहर जुटे रहे और नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों पर तालमेल की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण से परिणाम जारी करने में अनावश्यक देरी हो रही है। अभ्यर्थियों ने तीनों वर्तमान सदस्यों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और तत्काल बातचीत की मांग की। हालांकि, आयोग अध्यक्ष अवकाश पर हैं और बाकी अधिकारी व सदस्य प्रदर्शनकारियों से मिलने को तैयार नहीं हुए।

मौके पर मौजूद दंडाधिकारी ने आयोग के एक सदस्य से बात करने के बाद जानकारी दी कि एक माह के भीतर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन इस आश्वासन से नाराज़ अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपते हुए तीन दिन में रिजल्ट जारी करने की मांग दोहराई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 24 जून 2024 के बीच हुआ था और इसकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद आठ महीने बीत जाने के बाद भी परिणाम की घोषणा नहीं हुई है। नियमानुसार यह रिजल्ट अगस्त 2024 तक घोषित हो जाना चाहिए था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 342 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है।

अब देखना यह होगा कि आयोग परिणाम जारी करने के लिए कितनी तत्परता दिखाता है, क्योंकि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

Video thumbnail
LIVE : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13 वां केंद्रीय महाधिवेशन | CM Soren | Kalpana Soren | Jharkhand
03:04:11
Video thumbnail
बिहार चुनाव:कुटुंबा में बिहार Cong अध्यक्ष राजेश कुमार तो फुलवारी शरीफ में किसकी प्रतिष्ठा दांव पर?
03:37:28
Video thumbnail
JMM का 13वां महाधिवेशन शुरु-LIVE | Jharkhand News | News 22Scope | Today News |
02:14:58
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News @22SCOPE Big News | (14-04-2025)
11:52
Video thumbnail
दिल में शरीयत और हाथ में संविधान वाले मंत्री हफीजुल के बयान ने पकड़ा तूल, क्या होगा आगे अब | 22Scope
03:47
Video thumbnail
आज 14 अप्रैल 2025 झारखंड की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Siram Toli Flyover | JMM Convention |
20:55
Video thumbnail
सरना स्थल फ़्लाईओवर विवाद को लेकर आदिवासी संगठनों की रणनीति का खुलासा, जानिए क्या...
04:45
Video thumbnail
खेलगांव के देखरेख पर ध्यान नहीं पर पार्टी का निजी कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाते..News 22Scope
03:05
Video thumbnail
JMM अधिवेशन के 16 प्रस्तावों में क्या क्या, क्या 3RD फोर्थ ग्रेड की नौकरियों पर होगा कोई बड़ा फैसला
07:02
Video thumbnail
SP साहब पर बिफरे बाबूलाल बोले जब नेता प्रतिपक्ष का नहीं उठा रहे फोन तो जनता का क्या होगा | 22Scope
03:21