पत्नी को नोटिस भेजकर तीन बार दिया तलाक, पति पर मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत मामला दर्ज

रांची : पुंदाग निवासी एक पत्नी ने अपने पति मोहम्मद शाहनवाज आलम पर तीन तलाक देने और बहुविवाह का आरोप लगाते हुए पुंदाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि शाहनवाज ने उन्हें क्रमश: फरवरी, मार्च और जुलाई 2024 में तीन बार तलाक का नोटिस भेजा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 11 मार्च 2016 को शाहनवाज आलम से हुई थी, जो वर्तमान में एक सरकारी कार्यालय में डिवीजन क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। शादी के कुछ महीनों बाद दिसंबर 2016 में उनकी पहली संतान (बेटी) हुई। बेटी के जन्म के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें ताने दिए जाने लगे और धीरे-धीरे उनका मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया।

महिला के अनुसार, 2017 में उन्हें पुंदाग स्थित घर में अकेले रहने के लिए मजबूर कर दिया गया। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति ने दूसरी और फिर तीसरी शादी भी कर ली है। इस दौरान उनके दो और बच्चे हुए—एक 2020 में और एक 2022 में—लेकिन इसके बावजूद पति ने उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक सहायता, सुरक्षा या देखभाल नहीं दी।

कोविड महामारी के दौरान भी उन्हें अकेले संघर्ष करना पड़ा। अंततः जब 2024 में पति की ओर से तीन बार तलाक का नोटिस आया, तब उन्होंने कानूनी सहायता लेने का फैसला किया। महिला ने तीनों नोटिस पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंप दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है। महिला और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


English Keywords (कीवर्ड):

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...