Bhagalpur में प्रेमी जोड़े ने की अनोखी शादी, दो अनोखी बातें बनी चर्चा का विषय

Bhagalpur: कहते हैं कि जब प्यार परवान चढ़ता है तो लोग उंच नीच और समाज की बंदिशें भूल जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला नौगछिया में जहां एक प्रेमी जोड़े ने जब शादी रचाई तो एक नहीं बल्कि दो दो बातों ने लोगों को अचंभित कर दिया। जानकारी के अनुसार नौगछिया में एक युवक ने अपनी ही मामी की बहन से शादी रचा ली दूसरी अचंभित करने वाली बात है कि युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी न तो अग्नि के फेरे लेकर और न ही किसी भगवान के आगे किया बल्कि उसने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष एक दूसरे को पहना कर और उनकी तस्वीर के सात फेरे लेकर की।Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur 

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सुपौल का रहने वाला एक युवक सुनील का प्रेम प्रसंग उसकी मामी की सगी बहन मुस्कान के साथ पिछले 4 वर्षों से चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम भी खाई और मामले की जानकारी अपने परिजनों को देते हुए शादी के लिए रजामंदी मांगी लेकिन परिजनों ने साफ मना कर दिया। फिर क्या था दोनों ने बीते 9 अप्रैल को घर से भागने का फैसला किया और 10 अप्रैल को प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंच कर उसे अपने साथ सुपौल ले गया। Bhagalpur Bhagalpur 

यह भी पढ़ें – बिहार में Sweet Corn की खेती को दिया जायेगा बढ़ावा, कृषि सचिव ने कहा..

इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी गुमसुदगी का मामला पुलिस में दर्ज भी कराया। पुलिस और परिजन युवती की तलाश कर ही रहे थे इस बीच दोनों ने सुपौल में ही शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने सुपौल के भवानीपुर मार्किट स्थित मां कलि मंदिर में स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष एक दूसरे के साथ शादी की। दोनों की शादी के बाद अब परिजनों ने भी अपनी सहमति दे दी है। Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur 

इस दौरान प्रेमी जोड़े ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है। अब किसी भी हाल में एक दूसरे को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। हम दोनों सच्चे दिल से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं,अब हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार की कला और प्रतिभा को पहचान दिलाएगा यह Portal, मंत्री ने किया लांच

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...