किसान अब अपने उत्पाद आसानी से रख सकेंगे Cold Storage में, मंत्री ने कहा ‘सभी प्रखंडो में…’

मुजफ्फरपुर: गुरुवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने कुढनी, मुसहरी और पारु प्रखंड में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति संरचना निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के तिरहुत, मिथिला, पटना और मगध प्रमंडल के 460 प्रखंडों में बिहार राज्य सब्जी उत्पादक समिति का गठन कर लिया गया है। प्रत्येक प्रखंड में विभाग की तरफ से एक करोड़ 14 लाख रूपये की राशि आवंटित की जाएगी जिससे किसानों की मदद की जाएगी। Cold Storage Cold Storage Cold Storage

प्रखंडों में किसानों से जमीन लेकर 10 टन की क्षमता का कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जायेगा जिससे सब्जी उत्पादक अपने उत्पाद को सुरक्षित रख सकेंगे और उन्हें उनके उप्तादों का सही मूल्य मिल सके। इस दौरान मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि विभिन्न प्रखंडों के पंचायत में 4 हजार से अधिक पैक्स पूरी तरह से कंप्यूटराइज किया जायेगा। वहां सीएससी के अलावे जन औषधि केंद्र भी खोले जायेंगे। Cold Storage Cold Storage

यह भी पढ़ें – पुलिस कर सकती है RJD विधायक रीतलाल यादव की संपत्ति जब्त, SSP ने कहा…

इस दौरान उन्होंने राजद विधायक रीतलाल यादव के कोर्ट में सरेंडर करने के मामले में कहा कि बिहार में कानून का राज है, कोई भी कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राजद विधायक के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। उनक ऊपर अभी भी रंगदारी मांगने और जान से मारने का आरोप लगा है और इस मामले में ही उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर किया है।

मुजफ्फरपुर में सब्जी उत्पादक सहकारी समिति संरचना निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान साहेबगंज सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष यदुनंदन महतो ने कहा कि पहले सब्जी स्टोरेज का कोल्ड स्टोरेज नहीं होने के कारण किसानों का काफी नुकसान होता था लेकिन अब किसान अपनी सब्जियां कोल्ड स्टोरेज में रख सकेंगे इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  महागठबंधन की सरकार में VIP के मुकेश सहनी बनेंगे डिप्टी सीएम, पहुंचे बैठक में…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...