प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

बेतिया : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से है जहां बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे हैं पिता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवत निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है। घायल का इलाज जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि घायल सुरेश यादव की पुत्री की शादी पांच मई को है जिसका कार्ड बांटने सुबह नौ बजे घर से निकले थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने बरवत स्थित वृद्ध आश्रम के पास गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। घायल को तीन जगह गोली लगी हैं। वहीं बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़े : 2 दुकानों की ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...