Commercial Advertisment

Ranchi: चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

Ranchi: चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत टोड़ांग गांव के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन को दौरान दी गिरफ्तार दोनों अभियुक्त का नाम रोहित सिंह मुंडा एवं रमेश कुमार महतो है।

Ranchi: एसएसपी ने दी जानकारी

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापामारी दल के द्वारा छापामारी के दौरान अमरेश महतो के घर से एक काली रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, जिसका नंबर प्लेट खरोचा हुआ धुंधला पाया गया। इसे चोरी का बताते हुए अपने ही गांव के रहने वाले रोहित सिंह मुंडा से खरीदने की बात बताई गई।

अमरेश महतो की निशानदेही पर रोहित सिंह मुंडा के घर पर छापामारी के क्रम में रोहित सिंह मुंडा के नव निर्माण मकान से पैशन प्रो बरामद की गई। रोहित सिंह मुंडा द्वारा दोनों मोटरसाइकिल में से पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी की बताई गई तथा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल किसी रिश्तेदार की बताई गई, लेकिन उनके द्वारा न ही रिश्तेदार से संपर्क कराया गया और न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया गया।

Ranchi: चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरफ्तार

साथ ही यह भी बताया गया कि सिल्ली के रहने वाले गोपाल महतो के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर खरीद बिक्री का काम करते हैं। इसको बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई है।

अमित झा की रिपोर्ट

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...