23 को भारतीय वायुसेना का Air Show होगा भव्य, जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के दौरान कहा…

पटना: राजधानी पटना में भारतीय वायुसेना के सूर्य किरण ऐरोबैटिक शो (Air Show) की तैयारी जोरशोर से चल रही है। शनिवार को पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया साथ ही स्थल निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह पटना, बिहार तथा हम सभी बिहारवासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि पटना जिला में पहली बार भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम द्वारा एक भव्य शो का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल को राजधानी पटना में शौर्य दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के 9 हॉक 132 जेट विमान असमान में अपना करतब दिखाएगी। यह एक अविस्मरनीय क्षण होगा।

उन्होंने बताया कि यह एयर शो राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर आयोजित किया जायेगा। यह एक राजकीय आयोजन हिया जिसमें प्रोटोकॉल के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना की टीम 21 अप्रैल पटना आ जाएगी, 22 अप्रैल को फुल ड्रेस रिहर्सल करेगी और 23 अप्रैल को जेपी गंगा पथ पर करीब एक घंटे तक एयर शो होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निदेशों के अनुसार पटना जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। Air Show Air Show Air Show Air Show

यह भी पढ़ें – Begusarai: अक्षरा सिंह हाजिर हों…, कोर्ट ने इस मामले में दिया उपस्थित होने का आदेश…

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 10 कोषांग क्रियाशील है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच शो के आयोजन के बारे में वृहद प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया है ताकि वे इसका आनंद एवं लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि शो में काफी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इंटिग्रेटेड अस्थायी नियंत्रण कक्ष एवं अस्थायी अस्पताल की स्थापना की जा रही है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रशासनिक प्रबंध सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारियों, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक, यातायात को पार्किंग की समुचित व्यवस्था सहित सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। Air Show Air Show Air Show Air Show

यह भी पढ़ें – अगले दिन का Routine पहले ही बना लेते हैं ACS एस सिद्धार्थ, छात्र और शिक्षक के साथ संवाद में कहा…

कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, यांत्रिक को समुचित संख्या में वाटर टैंकर एवं वाटर एटीएम लगाने, नगर कार्यपालक पदाधिकारी को पिंक ट्वायलेट सहित अस्थायी शौचालयों को अधिष्ठापित करने, जिला अग्निशाम पदाधिकारी को फायर टेंडर को तैनात रखने, सिविल सर्जन को एम्बुलेंस, ओआरएस सहित आस-पास के अस्पतालों को अलर्ट रखने तथा अपर जिला दंडाधिकारी, आपदा प्रबंधन को किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम तथा सिविल डिफेंस की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया है।

जेपी सेतु से गाँधी सेतु तक निजी नावों का परिचालन बंद रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर एवं पटना सिटी को इसके लिए आदेश जारी किया जा रहा है। 7.जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तेजी से कार्य कराने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त को अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   अंतरराष्ट्रीय Cyber ठगी गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन, पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...