Katihar: मौसेरे भाई ने ही की थी नाबालिग की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

क़टिहार: कटिहार पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि बीते 6 मार्च को कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के सिसिया पूरब टोला के मक्के के खेत से एक नाबालिग का शव बरामद हुआ था। मृतिका की मां ने एक युवक पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस लगातार मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुट गई थी। Katihar Katihar Katihar

यह भी पढ़ें – दियारा का कुख्यात Top 10 में शामिल अपराधी को पुलिस ने दबोचा, मंदिर में…

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी गुलाम हुसैन उर्फ़ नैय्यर को बारसोई स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी मृतिका किशोरी का मौसेरा भाई जिसने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया था। बता दें कि बीते 6 मार्च को कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के सिसिया पूरब टोला में एक मक्के के खेत से एक नाबालिग का शव बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद मृतिका की मां ने बताया था कि उनकी बेटी घास लेने के लिए निकली गई थी लेकिन लौट कर नहीं आई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नवनिर्मित Schools के भवन का हो त्वरित हस्तांतरण, बैठक में सचिव ने दिए कई निर्देश…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...