UP News : अवैध संबंध के शक में पत्नी को गोलियों से भून डाला, आरोपी गिरफ्तार…

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक ने एक महिला की जिंदगी को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुनारा बेगम के बेटे नन्हे ने अपनी पत्नी निगार उर्फ रीना पर 12 बोर की बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना कांट कस्बे में में हुई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

UP News : पत्नी के मॉडर्न रहन-सहन से नाराज था पति

मिला जानकारी के मुताबिक, नन्हे अपनी पत्नी निगार के मॉडर्न रहन-सहन से नाराज था और इसके साथ ही उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है। इस शक ने उसे इतना अंधा कर दिया कि उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। गोली निगार के पेट और हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोली चलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना के बाद आरोपी नन्हे फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामला पारिवारिक विवाद का है और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...