Motihari में आपसी रंजिश में युवक की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ले में गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा किया। मृतक की पहचान बेलीसराय निवासी गोलू कुमार के रूप में की गई। मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक का कुछ दिन पहले अगरवा मोहल्ले के विशाल नामक एक युवक के साथ कुछ विवाद हुआ था। Motihari  Motihari  Motihari  Motihari  Motihari 

बुधवार की रात दोनों के बीच मारपीट हुई थी उसके बाद विशाल ने युवक को हत्या करने की धमकी दी थी। गुरुवार की शाम जब वह अगरवा की तरफ गया तभी चार युवकों ने उसका पीछा किया और रोक कर उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकुओं के हमले से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सदर अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें – पटना विश्वविद्यालय में बदली जाये Admission की प्रकिया, नवनिर्वाचित PUSU महासचिव ने…

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत कराने में जुट गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम दी गई है। हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर छानबीन की जा रही है। फ़िलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Pahalgam Attack: उसने 25 को मारा तो तुम…, RJD विधायक ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...