Retired शिक्षक के घर चोरों ने की भीषण चोरी, करीब 12 लाख रूपये…

पटना: राजधानी पटना में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएँ घट रही है जिससे अब लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है। एक बार फिर चोरों ने राजधानी पटना में एक घर में घुसा कर करीब 12 लाख रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के त्रिलोकी नगर की है जहां चोरों ने एक घर में घुस कर करीब 7 लाख रूपये मूल्य के जेवर और 5 लाख रूपये मूल्य के पीतल और कांसा का बर्तन, महँगी साड़ियाँ समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर ली। मामले में पीड़ित अरुणाचल प्रदेश के Retired शिक्षक के घर में चोरों ने घुस कर चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें – School बना रणक्षेत्र, शिक्षक ने छात्र और उनके अभिभावक समेत जनप्रतिनिधि पर भी…

Retired शिक्षक के घर चोरी – 

घटना के बारे में Retired शिक्षक के पीड़ित परिवार ने बताया कि रात में सभी लोग सोये हुए थे, सुबह जब जगे तो घर के दरवाजे बाहर से बंद थे। फिर पड़ोसी को फोन कर दरवाजा खुलवाया और घर की छानबीन की तो पता चला कि चोरों ने घर से सारा सामान चोरी कर लिया है। Retired शिक्षक के पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी अगमकुआं थाना की पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Paper Leak मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EOU, कोर्ट में…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...