RJD का चरित्र ही…, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा लालू जी का परिवार…

पटना: राजधानी पटना के कौटिल्य नगर कॉलोनी रोड जो आशियाना मोड़, बीएमपी रोड से ईदगाह तक एवं नेहरु पथ से आशियाना बीएमपी रोड तक का शिलान्यास और बिहार वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी बायपास रोड का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया। इस मौके पर दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद थे। सड़क के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एली रोड से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़कों का नए ढंग से शिलान्यास किया गया है। RJD RJD RJD RJD RJD 

एयरपोर्ट पर लोगों को कई अन्य सुविधाएं देने के लिए बेली रोड से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन किया गया है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शराबबंदी का प्रतिबंध तारी से हटाने और शराबबंदी मामले में जेलों में बंद लोगों को मुक्त करने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग पहले लोगों को कानून के तहत जेल भिजवाते हैं और फिर उसे कहते हैं हम छुड़ा लेंगे। जब शराबबंदी कानून बन रहा था तब उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया था। लालू जी का परिवार कानून बना कर पासी समाज के लोगों को जेल भेजवा रहा है।

यह भी पढ़ें – Tejashwi चाहते हैं कि गरीब गरीब ही रहे, तारी से प्रतिबंध हटाने के बयान पर BJP अध्यक्ष ने कहा…

इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू जी पासी समज को प्रताड़ित करते रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार ने नीरा उद्योग को बढ़ा कर पासी समाज को नया रोजगार दिया है। राजद का चरित्र ही गरीबो का पैसा लूटने का है। राजद के नेता पहलगाम हमला विरोध में कैंडल मार्च निकालते हैं और फिर वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं यह राजद का चरित्र है। ये लोग देश के साथ गद्दारी करते हैं और देश के दुश्मों का महिमामंडन भी करते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  भारत में 16 YouTube चैनल पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, 3 सोशल मीडिया…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...