Gaya में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी पूरी, पहुंचने लगी है टीम…

गया: खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के पांच जिलों में कल से शुरू होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे। गया में यूथ गेम्स की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गया में स्थित बिपार्ड और आईआईएम परिसर में यूथ गेम्स का आयोजन किया जायेगा जहां करीब दो हजार से अधिक खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ पहुंचेंगे। मामले को लेकर गया के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया में अब तक तीन टीमें पहुंच चुकी है जबकि अन्य टीमों के आने का सिलसिला जारी है। सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने और उनकी सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। Gaya  Gaya  Gaya  Gaya 

यह भी पढ़ें – बोधगया में JDU करेगी दो दिवसीय…, पटना में बैठक के बाद नेता ने कहा ‘नीतीश जो कहते हैं वह…’

1 6 22Scope News

खेल मैदानों में उच्चस्तरीय सुविधाएं खिलाडियों को मुहैया कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि गया के बिपार्ड परिसर में तैराकी, खो-खो, गटका, थंगता खेल का आयोजन किया जायेगा जबकि आईआईएम बोधगया में मलखंब, कलारीपट्टू और योगासन। खेल के दौरान सिर्फ स्कूली बच्चों को खेल देखने का मौका दिया जायेगा। इसके साथ ही डीएम ने बताया कि यूथ गेम्स के दौरान गया में आने वाले खिलाड़ियों को किसी तरह की कठिनाई हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गया रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित गेस्ट हाउस में एक नियंत्रण कक्ष के साथ ही अस्थायी प्रतीक्षालय भी बनाया गया है जहां खिलाड़ियों को ट्रेन की जानकारी के साथ ही अन्य सभी तरह के सहयोग मुहैया कराये जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Teacher अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएँगे तो…, बेगूसराय में DEO ने…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...