Dhanbad : देवप्रभा आउटसोर्सिंग साइट पर खून से सना मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला में स्थित देवप्रभा आउटसोर्सिंग साइट पर सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को साइट फेस के आधे हिस्से में फंसा हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना बीसीसीएल अधिकारियों और झरिया पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- Palamu में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर जिंदा जले पिता-पुत्र, मौत…

Dhanbad : घटना से मची सनसनी
Dhanbad : घटना से मची सनसनी

Dhanbad : बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम सहायता में जुटी

सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन की टीम पहुंची। शव जिस स्थान पर फंसा हुआ था, वह खतरनाक और दुर्गम था। ऐसे में शव को बाहर निकालने के लिए बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम की सहायता ली गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे से निकाला जा सका।

Dhanbad : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Dhanbad : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Jamshedpur MGH Hospital Incident : फिर गिरी बिल्डिंग! गायनी ओटी की छत का प्लास्टर गिरने से डॉक्टर घायल… 

फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के सामने एक और चुनौती खड़ी हो गई है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को साइड के ऊपर से नीचे खदान में फेंका गया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : आपसी विवाद में चली तलवार, दो परिवारों में खूनी खेल, आधा दर्जन घायल… 

आत्महत्या या हत्या जांच में जुटी पुलिस

त6बहू 1 22Scope News

बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से भी यही संकेत दिए गए हैं कि यह मामला आत्महत्या से अधिक हत्या की ओर इशारा करता है। हालांकि, पुलिस अभी दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि शव की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : हाईवे किनारे युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट या हथियार नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या की संभावना फिलहाल कम नज़र आ रही है। वहीं, स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर भय और आशंका में हैं। झरिया थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...