पालीगंज : बिहार में वैसे तो शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफिया हो या शराब तस्कर चुनाव हो या पर्व त्योहार आते ही सक्रिय हो जाते हैं। शराब की खेप को बिहार में पहुंचाने का काम भी शुरू कर देते हैं। इन दिनों पटना पुलिस अवैध शराब हो या अवैध हथियार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते दिख रही है।

पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी नवनीत कुमार के रूप में हुई है
ताजा मामला पटना के पालीगंज अनुमंडल का है। जहां पालीगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी नवनीत कुमार के रूप में हुई है। शराब तस्कर के पास से दो लाख सात हजार दो रुपए नगद बरामद किया गया है। इसके अलावा शराब डिलीवरी करने वाले एक कार को भी पुलिस ने बरामद किया है।
पालीगंज DSP-1 प्रीतम कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
जयपुर मामले पर पालीगंज डीएसपी-1 प्रीतम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी चुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के तरफ से अवैध हथियार और अवैध शराब के खिलाफ सख्त निर्देश दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी को लेकर पालीगंज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में दूसरे राज्यों से अंग्रेजी शराब की खेत को लाया गया है।
यह भी देखें :
शराब तस्कर नवनीत कुमार को किया गया गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची जहां शराब तस्कर नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर उसके घर और उसके कार से कुल 362 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लाए गए थे। फिलहाल गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से दो लाख सात हजार दो रुपया नगद बरामद किया गया। इसके अलावा कार और मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है फिलहाल पुलिस शराब तस्कर से पूछताछ कर रही है और भी ठिकाने का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े : हथियारों के साथ पकड़ा गया मोस्टवांटेड अपराधी छोटे सरकार…
अवनीश कुमार की रिपोर्ट


















