Advertisement
Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का बदला, भारतीय सेना की पीओके और पाकिस्तान में बड़ी स्ट्राइक, जयशंकर बोले- आतंक पर हो जीरो टॉलरेंस

रांची: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी और 17 लोग घायल हुए थे। अब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर करारा जवाब दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, सेना की यह एयरस्ट्राइक सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे की गई, जिसमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में मौजूद नौ आतंकी अड्डों पर सटीक हमले किए गए। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों पर भारी तबाही मचाई गई है और आतंकियों की कमर तोड़ दी गई है।

इस पूरे ऑपरेशन पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आतंकवाद को लेकर पूरी दुनिया को जीरो टॉलरेंस की नीति दिखानी चाहिए।” जयशंकर के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सख्त नीति का संकेत माना जा रहा है।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था, जिसके बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था। अब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है।


Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...