Advertisement
Advertisement

Bokaro Murder : साली के प्यार का ऐसा चढ़ा नशा हद से गुजर गया आशिक, अपने ही छोटे भाई की करवा दी हत्या और…

Bokaro Murder : बोकारो पुलिस ने कुछ दिनों पहले हुई हत्याकांड का महज 72 घंटों में खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियो के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत कई सामान भी बरामद किया है। इस घटना को अंजाम देने की असली वजह प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- Jamshedpur Raid : जीएसटी घोटाले को लेकर ईडी की छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी… 

महज 72 घंटो के अंदर मामले का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस ने महज 72 घंटो के अंदर ही मामले की सनसनीखेज खुलासा किया है। खुलासा होने के बाद सभी की आंखे फटी की फटी रह गई क्योंकि घटना को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि मृतक का अपना बड़ा भाई है। बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई की हत्या की साजिश रची और अपराधियों को पैसे देकर हत्या करवाई।

Bokaro Murder : दो आरोपी गिरफ्तार
Bokaro Murder : दो आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढे़ं- Sahibganj Murder : दुकान संचालक हत्याकांड में तीन धराए, हत्या की ये थी असली वजह… 

4 मई को दिया गया था घटना को अंजाम

बताते चलें कि घटना 4 मई 2025 को एनएच-23 फोरलेन स्थित उड़ान शोरूम के पास घटी थी जहां 5 मई की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस घटना को मृतक के बड़े भाई ने ही अंजाम दिलाया था।

ये भी पढे़ं- Ranchi में दो महीने तक धरना-प्रदर्शन पर रोक, प्रशासन ने जारी की निषेधाज्ञा… 

पुलिस को जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित जांच टीम गठित की गई। डॉग स्क्वाड, तकनीकी शाखा और फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जल्द ही मृतक की पहचान सेक्टर-9, शिव शक्ति कॉलोनी निवासी धनंजय गुप्ता के रूप में की।

ये भी पढे़ं- Ranchi Mock Drill : भागो बम गिरा! सायरन बजाती दौड़ती गाड़ियां राहत कार्य में जुटी टीम, ऐसी रही मॉक ड्रिल… 

Bokaro Murder : भाभी की बहन से था मृतक का प्रेम संबंध

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या का कारण एकतरफा प्रेम और पारिवारिक विवाद था। धनंजय का अपनी भाभी की बहन काजल कुमारी से प्रेम संबंध था, जिससे उसका बड़ा भाई अजय गुप्ता नाराज था। अजय स्वयं काजल से प्रेम करता था, लेकिन काजल धनंजय से प्रेम करती थी। इसी रंजिश के चलते अजय गुप्ता ने अपने ही भाई की हत्या की साजिश रच डाली।

ये भी पढे़ं- Giridih Accident : सावधानी हटी दुर्घटना घटी, डीजे लोड पिकअप वाहन पलटा, दो घायल… 

1 लाख 40 हजार रुपये की सुपारी में हुई थी हत्या

अजय ने अपने परिचित करण राय को 1 लाख 40 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई। करण ने धनंजय को घुमाने के बहाने बुलाया और उसे उड़ान शो रूम के पास सुनसान इलाके में ले जाकर धारदार चाकू से बेरहमी से काटकर हत्या कर डाला।

ये भी पढे़ं- Breaking : सरना धर्म कोड को लेकर झामुमो का बड़ा फैसला, देशहित में स्थगित किया राज्यव्यापी आंदोलन… 

इस हत्या में करण के साथ दो और युवक–रोहित यादव और अभिषेक कुमार महतो भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त मैरून रंग की स्कूटी (JH09AZ-5209), खून से सना चाकू, खून लगे कपड़े और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

 

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...