Breaking : सरना धर्म कोड को लेकर झामुमो का बड़ा फैसला, देशहित में स्थगित किया राज्यव्यापी आंदोलन…

Breaking 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सरना धर्म कोड को लेकर प्रस्तावित राज्यव्यापी आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया है। पार्टी द्वारा यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब देश की सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा की दृष्टि से माहौल संवेदनशील है। झामुमो ने स्पष्ट किया है कि इस समय राष्ट्रहित सर्वोपरि है और पार्टी सेना तथा सरकार के साथ खड़ी है।

ये भी पढे़ं- Ranchi Mock Drill : भागो बम गिरा! सायरन बजाती दौड़ती गाड़ियां राहत कार्य में जुटी टीम, ऐसी रही मॉक ड्रिल… 

लंबे समय से चली आ रही है सरना धर्म कोड की मांग

पार्टी प्रवक्ता ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 22 अप्रैल को देश में एक अत्यंत दुःखद घटना घटी, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। इसी पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार द्वारा जनगणना कराने की घोषणा की गई, जिसमें धार्मिक पहचान का विषय भी जुड़ा हुआ है। झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य के लिए यह विषय बेहद संवेदनशील है, क्योंकि सरना धर्म कोड की मांग लंबे समय से चली आ रही है।

ये भी पढे़ं- Giridih Accident : सावधानी हटी दुर्घटना घटी, डीजे लोड पिकअप वाहन पलटा, दो घायल… 

Breaking : देश की एकता और अखंडता है प्राथमिकता

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर सरना धर्म कोड प्रस्ताव पारित किया गया था और इसे केंद्र सरकार को भेजा गया था। इसके बावजूद केंद्र की चुप्पी और सरना समुदाय की अनदेखी को लेकर झामुमो ने राज्य के विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था।

ये भी पढे़ं- Ranchi में दो महीने तक धरना-प्रदर्शन पर रोक, प्रशासन ने जारी की निषेधाज्ञा… 

लेकिन पार्टी का मानना है कि वर्तमान परिस्थिति में देश की एकता और अखंडता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा, “हमारे देश पर सीमा पार से खतरा मंडरा रहा है, ऐसे समय में हमारा कोई भी कदम ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे देश की आंतरिक स्थिरता पर असर पड़े। इसी सोच के साथ पार्टी ने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है।”

ये भी पढे़ं- Jamshedpur Raid : जीएसटी घोटाले को लेकर ईडी की छापेमारी, करोड़ों की हेराफेरी… 

सरना धर्म कोड पार्टी के लिए गंभीर और अहम मुद्दा है

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरना धर्म कोड पार्टी के लिए अब भी एक गंभीर और अहम मुद्दा है, और समय आने पर इसे लेकर फिर से संघर्ष किया जाएगा। लेकिन फिलहाल पार्टी सेना और केंद्र सरकार के साथ खड़ी होकर एकजुटता दिखाना चाहती है।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

ये भी पढे़ं- Sahibganj Murder : दुकान संचालक हत्याकांड में तीन धराए, हत्या की ये थी असली वजह… 

Nadimul Haque ED Raid: TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े...

Nadimul Haque ED Raid: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को कार्रवाई की।...

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के हेल्थ चेकअप के लिए...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिवार के साथ विशेष विमान से हैदराबाद रवाना हुए हैं। AIG अस्पताल...

Dhanbad Aryan Kelvin Fans Meet: आर्यन केल्विन के पहुंचते ही धनबाद...

Dhanbad Aryan Kelvin Fans Meet: गोल्फ ग्राउंड में आयोजित आर्यन केल्विन के फैंस मीट कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई,...