पांच माह से लापता हैं जमशेदपुर के कारोबारी शैलेंद्र कुमार, पत्नी ने मुजफ्फरपुर में दर्ज कराई एफआईआर, साइबर ब्लैकमेलिंग का आरोप

जमशेदपुर: जमशेदपुर के डिमना बस्ती निवासी और बड़े नूडल्स कारोबारी शैलेंद्र कुमार बीते पांच माह से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। शैलेंद्र एक दिसंबर 2024 को मुजफ्फरपुर में बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में गए थे, लेकिन तीन दिसंबर के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। अब उनकी पत्नी शिवानी देवी ने मुजफ्फरपुर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

शैलेंद्र कुमार के बेटे आदित्य कुमार ने बताया कि उनके पिता झारखंड, बिहार और यूपी में नूडल्स सप्लाई का बड़ा कारोबार करते हैं। घटना के दिन वह मुजफ्फरपुर के सूतापट्टी इलाके के एक गेस्ट हाउस में रुके थे और 3 दिसंबर की सुबह 8 बजे होटल से निकले थे। रात 9 बजे उन्होंने परिवार से आखिरी बार बात की थी। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद है।

जमशेदपुर के कारोबारी शैलेंद्र कुमार लापता –

आदित्य ने कहा कि पिता के लापता होने के बाद परिवार ने खुद स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन इसी बीच उनका एक्सीडेंट हो गया, जिससे तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा सके। परिवार को उम्मीद थी कि शैलेंद्र खुद लौट आएंगे, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने थाने में औपचारिक एफआईआर दर्ज कराई।

इस बीच, शैलेंद्र की पत्नी शिवानी देवी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पति को किसी अज्ञात नंबर से अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया जा रहा था और बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। ब्लैकमेलर्स को उन्होंने दो बार पैसे भी ट्रांसफर किए — पहली बार 35 हजार और दूसरी बार 40 हजार रुपए। शैलेंद्र का आखिरी मोबाइल लोकेशन यूपी सीमा के पास मिला था, लेकिन वहां भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।

नगर थानेदार शरत कुमार ने कहा कि तकनीकी जांच जारी है। कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं और साइबर सेल के साथ मिलकर लापता कारोबारी की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल, परिवार शैलेंद्र कुमार की सकुशल वापसी की उम्मीद में है और प्रशासन से तेज कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Also Read : Breaking: जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान हुआ लापता, मचा हड़कंप

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img