पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामानंद प्रसाद सिंह लोकप्रिय राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे खगड़िया जिला के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक बने और अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी सक्रिय रहते थे। राज्य सरकार में मंत्री रहते हुये उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से निवर्हन किया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। CM CM CM CM CM CM
मुख्यमंत्री ने स्व रामानंद प्रसाद सिंह के पुत्र विधायक डॉ संजीव कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। वहीं दूसरी तरफ बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता रामानंद प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं आर एन सिंह जी के आकस्मिक निधन से मर्माहत हूं। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवम् शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें – Name बदल लेला से सोच…, दीपा मांझी ने तेज प्रताप और तेजस्वी की पत्नी को…
उनका पार्थिव शरीर आज 11 बजे पूर्वाह्न बिहार विधान सभा परिसर लाया गया जहां उनके पार्थिव शरीर पर विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात् केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री जयंत राज, बिहार विधान सभा के सदस्य राजीव कुमार सिंह, पूर्व सदस्य मनोज शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परबत्ता से विधायक एवं उनके पुत्र डॉ संजीव कुमार एवम् अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- BRAHMOS की ताकत पाकिस्तानियों से पूछो, लखनऊ में विनिर्माण इकाई के उद्घाटन में बोले सीएम योगी…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट


















