रांची: रांची रेल मंडल के अंतर्गत सिरमटोली में सड़क सह रेल ऊपरी पुल (फ्लाईओवर) के निर्माण कार्य के लिए रेलवे द्वारा पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण मई महीने में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर ब्लॉक के चलते निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया गया है:
हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18602/18601): 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 व 30 मई को रद्द
रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर (58034/58033): 13, 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 व 30 मई को रद्द
हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर (58663/58664 और 58665/58666): 13, 14, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 व 30 मई को रद्द
ट्रेन प्रस्थान समय में बदलाव:
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के चलते रोलिंग ब्लॉक लिया गया है, जिससे कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है:
खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035): 15 और 16 मई को 2 घंटे की देरी से खड़गपुर से प्रस्थान
हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036): 13, 17 और 18 मई को 2 घंटे की देरी से हटिया से प्रस्थान
ब्लॉक रद्द, ट्रेनों का सामान्य संचालन:
चक्रधरपुर मंडल के कांड्रा-सिनी रेलखंड पर 13 और 16 मई को प्रस्तावित ब्लॉक को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब इन तारीखों को ट्रेनों का सामान्य परिचालन किया जाएगा। इसका लाभ निम्नलिखित ट्रेनों को मिलेगा:
हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस (18602)
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601)
टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर (68085)
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि कर लें और यात्रा योजनाएं उसी अनुसार बनाएं।


