Patna Crime : घेरा गांव में दिनदहाड़े गोलीकांड, युवक की गोली मारकर हत्या…

Patna Crime : बिहार के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के गोवासा शेखपुरा पंचायत स्थित घेरा गांव में मंगलवार की शाम एक सनसनीखेज घटना में अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शाम करीब 6:10 बजे के आसपास हुई, जब अरुण कुमार अपने घर के सामने मौजूद थे।

Patna Crime : 6 से 7 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

स्थानीय लोगों के अनुसार, 6 से 7 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने अरुण कुमार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अरुण कुमार का अपने पड़ोसियों के साथ कुछ माह पूर्व जमीन या निजी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे उस समय सुलझा लिया गया था। लेकिन आज की यह घटना उस पुराने विवाद की कड़ी मानी जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस, खोखे बरामद

हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव की गलियों में चीख-पुकार गूंजने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि गांव में फिर से शांति का माहौल कायम हो सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विकास कुमार की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img