झारखंड में कल से गर्मी से राहत, 18 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रांची:झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई की शाम या 16 मई की सुबह से राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है। यह बारिश 18 मई तक रुक-रुक कर जारी रहेगी और इसके साथ वज्रपात तथा तेज हवाएं भी चलेंगी।

राज्य के कई जिले इस समय भीषण गर्मी से तप रहे हैं। डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि राजधानी रांची का तापमान भी 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तीखी धूप और उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

गर्मी से राहत :

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बिहार से झारखंड के ऊपर एक टर्फ लाइन गुजर रही है, जिससे राज्य में मौसम परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस टर्फ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की स्थिति बनी है। 15 मई को दोपहर तक गर्मी रहेगी, खासकर पूर्वी झारखंड के गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहेबगंज क्षेत्रों में हीटवेव चलेगा। वहीं, शाम से बारिश शुरू होगी जो धीरे-धीरे राज्य के मध्य, दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में फैलेगी।

16 मई से तापमान में गिरावट आना शुरू होगा और अधिकतर हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ेगा। पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 18 मई तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात और तेज हवा के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और सतर्कता बरतें।

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...