Advertisement
Advertisement

रंगदारी लेने आये अपराधी पुलिस के बिछाये जाल में फंसे, बताया कई राज

गुमला : गुमला पुलिस ने अपराध मुक्त एवं रंगदारी रोकने के लिए कमर कस ली है. जिले में लगातार रंगदारी लेवी मांगने को लेकर पुलिस परेशान थी. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई. टीम ने रंगदारी वसूलने के मास्टर मैन दो अपराधियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार दोनों अपराधी गुमला के सिसई व अन्य थाने में नामजद अभियुक्त हैं. इस गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी पुलिस को कई राज बताए हैं जो आने वाले समय में अपराध मुक्त करने की दिशा में पुलिस का कारगर कदम होगी.

इस संबंध में गुमला के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में लगातार रंगदारी लेबी की शिकायत मिल रही थी. इस पर गुमला थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. जहां गुमला थाना क्षेत्र के सिलफारी से कुख्यात अपराधी प्रफुल्ल साहू को रंगदारी लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वहीं उनके एक सहयोगी सुकरा उरांव को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गिरफ्तार की है. गिरफ्तार दोनों अपराधी के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा व चार जिंदा गोली बरामद किया है. इसके साथ पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जहां से अपराधी को लेवी लेने का प्रमाण है. इस प्रमाण के आधार पर पुलिस छानबीन कर आगे कार्रवाई करेगी.

रिपोर्ट : रणधीर

Commercial Advertisment

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...