खेलगांव में 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन लूटी, बाइक सवार अपराधी फरार

रांची: खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब 70 वर्षीय एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना शाम करीब 7:35 बजे की है, जब पीड़िता लिट्टी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं।

घटना के वक्त महिला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के मेन गेट के पास पहुंची ही थीं कि तभी तेज रफ्तार में आये बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। झटका लगने से महिला सड़क पर गिर गई और घायल हो गईं। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत संभाला और पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता की शिकायत पर खेलगांव थाना की पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों का हुलिया और वाहन नंबर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...