Double Murder के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मारी…

गया: बिहार में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया और डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर किया है। बीती रात डबल मर्डर के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर आरोपी ने जब फायरिंग की तो पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में अपराधी को ताबड़तोड़ तीन गोली मारी गई। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Double Murder Double Murder

घायल आरोपी की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है जिस पर आरोप है कि उसने दो दिन पहले ही अपने चाचा और उनके बेटे की जमीनी विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को ही आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि डबल मर्डर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। Double Murder Double Murder Double Murder

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – राजधानी Patna में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति को भूना, इलाके में दहशत का माहौल…

बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि वह टनकुप्पा के तेल बीघा गांव में छिपा हुआ है जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग श्सुरु कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो आरोपी को लग गई। घायल हालत में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 2 खोखा और एक मोबाइल जब्त किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM के गांव में PK को नहीं मिली एंट्री, जिला प्रशासन ने कहा ‘अनुमति सिर्फ…’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...