Breaking: JPSC मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर करें चेक

रांची. 11th-13th JPSC मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। जेपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसको लेकर आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JPSC मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

आयोग ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या-01/2024) का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है, जो आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। उक्त संबंध में किसी भी त्रुटि अथवा टंकण त्रुटि के सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। साक्षात्कार संबंधी कार्यक्रम शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा।

रिजल्ट को लेकर लगातार हो रहा था प्रदर्शन

बता दें कि, 11th-13th जेपीएसी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए छात्र लगातार मांग कर रहे थे। इसको लेकर लगातार प्रदर्शन भी किया जा रहा था। इस कड़ी में छात्रों ने जेपीएससी मुख्यालय का भी घेराव किया था। इस बीच अब आयोग ने आज जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब चयनित अभ्यर्थियों का सक्षात्कार होगा, जिसकी तिथि जारी की जाएगी।

India New Zealand Rugby Series: भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की राजगीर...

India New Zealand Rugby Series, पटना: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार एक अंतरराष्ट्रीय...

Bihar Agrivoltaics Solar Energy: बिहार में खेती के साथ सौर ऊर्जा...

Bihar Agrivoltaics Solar Energy, पटना: बिहार में कृषि भूमि का बेहतर उपयोग करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सौर...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों और छठ महापर्व...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार ने...