PM के आगमन को लेकर BJP ऑफिस में बैठक, पुलिस के वरीय अधिकारी भी हुए शामिल..

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 मई को दो दिवसीय बिहार दौरा पर आ रहे हैं। 29 मई को पटना आगमन बाद PM करीब 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे जहां वे पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। PM के आगमन को लेकर एक तरफ जहां पार्टी स्तर पर जोरशोर से तैयारी की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें – ‘बड़े पापा बनने का सौभाग्य…’, तेजस्वी के पुत्र होने पर तेज प्रताप ने दी बधाई…

मंगलवार को राजधानी पटना में स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के आलाधिकारी समेत पटना के एसएसपी अवकाश कुमार और ट्रैफिक एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में PM के आगमन को लेकर सुरक्षा संबंधी मद्दों पर बातचीत की गई। बैठक को लेकर एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा यह सुरक्षा से संबंधित बैठक थी। भाजपा नेताओं के साथ PM के पटना दौरा के दौरान आवश्यक मामलों में बातचीत की गई साथ ही प्रोटोकॉल को लेकर भी बातचीत की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री के रोडशो को लेकर कहा कि पूरा रूट प्लान हो गया है, हर कहां क्या कैसे व्यवस्था करना है सब तय कर लिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   विपुल मनुभाई पंचोली होंगे पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, इन 5 हाई कोर्ट में भी…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...