Pakur: नशीले पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसपी को सूचना मिली थी कि बड़ी अलीगंज स्थित एक मकान में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है।

Pakur: 3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

इस पर एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने उक्त मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां से प्लास्टिक के एक पोटले में रखा गया 3 किलो (373 ग्राम वजन सहित) गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Best GPS in India

Pakur: आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी की पहचान मो. नसीम आलम के रूप में हुई है, जो पाकुड़ के ही बड़ी अलीगंज का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे पाकुड़ नगर थाना लाया गया और उसके विरुद्ध थाना कांड संख्या- 155/25, दिनांक 26.05.25, धारा 20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...