मोतिहारी में महागठबंधन के कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक, नेताओं ने कहा….

पूर्वी चंपारण: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारी में जोर शोर से लगी हुई हैं। एक तरफ एनडीए पहले से ही संयुक्त रूप से जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है तो दूसरी तरफ अब महागठबंधन के सभी दल भी संयुक्त कार्यक्रम करने लगे हैं। अभी हाल ही में महागठबंधन के नेताओं ने एक कोआर्डिनेशन कमिटी बनाई है जो लोगों के बीच जा कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी कड़ी में गुरुवार को मोतिहारी में कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – PM रोड शो करते हुए पहुंचे BJP ऑफिस, नेताओं के साथ करेंगे बड़ी बैठक…

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री शमीम अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे बार बार बिहार आते हैं लेकिन वे बिहार की ही हकमारी भी कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता से रोजगार, 15 लाख रूपये समेत कई वादे किये लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। आने वाले दिनों में बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष और विधायक मनोज यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और फिर बिहार विकास की पटरी पर आगे बढ़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PM ने किया पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, रोड शो हुआ शुरू….

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...