Advertisment

बिहार में पहली बार किसी राजनेता के घर पहुंचे हैं PM मोदी

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हुए हैं। पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित बिहार एनडीए के तमाम केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के तमाम मंत्री और कई सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद पीएम मोदी कल यानी 29 मई को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए पटना एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया।

LN Mishra 1 22Scope News

पटना एयरपोर्ट से BJP प्रदेश कार्यालय तक किया रोड शो

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट से बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक रोड शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और लोग शामिल हुए। पटना की सड़कों को तिरंगा से पाट दिया गया था। हर जगह ऑपरेशन सिंदूर का बड़ा-बड़ा पोस्टर लगाया था। साथ ही राफेल विमान और ब्रह्मोस मिसाइल का भी पोस्टर लगाया गया था। इसके बाद पीएम मोदी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उनका भव्य और शानदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी बीजेपी कार्यालय में करीब दो घंटे तक बैठक की। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम, बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े सहित तमाम बिहार के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी और प्रकोष्ठ के नेता मौजूद रहे।

PM Road Show 22Scope News
पटना एयरपोर्ट से BJP प्रदेश कार्यालय तक किया रोड शो

PM मोदी बिहार BJP ऑफिस से अचानक पहुंच गए विजय सिन्हा के आवास

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में पहली बार किसी राजनेता के सरकारी आवास पर पहुंचे। पीएम मोदी बिहार के डिप्टी सीएम व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के तीन स्ट्रैंड रोड पटना स्थित सरकारी आवास पर अकेले पहुंच गए। जहां पर विजय कुमार सिन्हा और उनके बड़े भाई ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस पर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि कल का दिन गर्व, सम्मान और अविस्मरणीय स्मृतियों से भरा रहा। जब सरकारी आवास पर अपने बड़े भाई के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, युगदृष्टा और ‘विकसित भारत’ के शिल्पकार नरेंद्र मोदी का आत्मीय स्वागत किया। यह ऐतिहासिक क्षण न केवल व्यक्तिगत रूप से प्रेरणादायक है, बल्कि बिहार की प्रगति के संकल्प को और भी मजबूत करता है। पीएम ने विजय सिन्हा के सरकारी बंगले पर वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे पुत्र गोविंद और होने वाली बहू शांभवी को रिंग सेरेमनी की बधाई दी। विजय सिन्हा के बेटे व बहू ने पीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

PM Bihar BJP 22Scope News
PM मोदी बिहार BJP ऑफिस से अचानक पहुंच गए विजय सिन्हा के आवास

यह भी देखें :

विजय सिन्हा के आवास से निकलकर पहुंचे राजभवन, राज्यपाल ने किया स्वागत

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रात्रि विश्राम के लिए राजभवन गए। यहां पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुल्दस्ता देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Rajbahwan 22Scope News
विजय सिन्हा के आवास से निकलकर पहुंचे राजभवन, राज्यपाल ने किया स्वागत

यह भी पढ़े : BJP ऑफिस में PM ने की बैठक, फिर पहुंच गये विजय सिन्हा के आवास पर…

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...