Dhanbad: कतरास बाजार हटिया में अतिक्रमण पर नगर निगम का अल्टीमेटम, 24 घंटे में हटाएं कब्जा वरना होगी सख्त कार्रवाई

Dhanbad: कतरास अंचल क्षेत्र के वार्ड 1 के अंतर्गत कतरास बाजार हटिया में तेजी से फैलते अतिक्रमण को लेकर धनबाद नगर निगम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। निगम ने अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा में अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों का हौसला इस कदर बुलंद है कि अब वे खुलेआम नाली के ऊपर तंबू गाड़ रहे हैं। लगभग 50 हजार रुपये में कहीं भी तंबू लगाने की ‘व्यवस्था’ आसानी से हो जाती है। वहीं कई सब्जी विक्रेताओं ने पक्के चबूतरे बना लिए हैं और कुछ ने अलबेस्टर और टीन की चादरों से अस्थायी दुकानें खड़ी कर दी हैं। यह न केवल सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे को दर्शाता है, बल्कि बाजार की पारंपरिक पहचान को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

स्थानियों ने नगर निगम की पहल को कहा गलत

स्थानीय दुकानदारों का दावा है कि वे पिछले 30-40 वर्षों से वहां कारोबार कर रहे हैं और अब उन्हें अतिक्रमणकारी बताया जा रहा है। कुछ दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन केवल गरीब दुकानदारों पर कार्रवाई करता है, जबकि बड़े अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिन्होंने स्कूल, दुकान और मकान तक बना लिए हैं।
Dhanbad नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा। वहीं, राजस्व अधिकारी सचिन कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के कारण नालियों की सफाई नहीं हो पाती है, जिससे जलजमाव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने नागरिकों से सफाई के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

रिपोर्ट :आदर्श गुप्ता

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...