भोजपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर को दबोचा

भोजपुर: बड़ी खबर भोजपुर से है जहां STF की टीम ने भोजपुर पुलिस की सहयोग से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। इस दौरान टीम ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। मामले को लकर भोजपुर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि STF ने गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस के सहयोग से नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ से करीब 5 करोड़ रूपये मुल्य के हेरोइन जब्त किये हैं। इसके साथ ही गिरफ्तार किये गए तस्करों के पास से एक लग्जरी कार और करीब डेढ़ लाख रूपये नकद भी बरामद किया गया है।

यह भी पढे़ें – त्यागराजन बने पटना के नये जिलाधिकारी, चंद्रशेखर बने आयुक्त

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हेरोइन तस्करों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला के कुर्मी टोला निवासी अंकुश कुमार और उसी मुहल्ला के पासवान टोली निवासी इंद्रजीत कुमार शामिल हैं। जबकि पुलिस ने तीसरे तस्कर के‌ अनुसंधान के तौर पर छानबीन किए जाने का हवाला देते हुए नाम को गुप्त रखते हुए बताया कि जिस घर से हेरोइन की खेप को बरामद किया गया है उस घर का मकान मालिक अभी फरार है और उसे भी पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेगी। फ़िलहाल गिरफ्तार तस्करों से पुलिस और STF की टीम पूछताछ कर रही है

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  लंबे समय से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली हुआ गिरफ्तार, SSB और जिला पुलिस ने…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...