Giridih : घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर…

Giridih : गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के कठवारा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना पूरे गांव में मातम और आक्रोश का कारण बन गई। मृतक किशोर की पहचान कठवारा गांव निवासी धोनी रजवार के रूप में हुई है।

Ranchi Crime : सोशल मीडिया के जरिए ब्राउन शुगर की सप्लाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार 

Giridih : गांव के ही एक युवक के साथ हुई थी मारपीट

बताया जा रहा है कि धोनी रजवार के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, और उसकी मां दूसरों के घरों में काम कर किसी तरह घर चलाती थी।

Giridih : ग्रामीणों ने कर दी युवक की पिटाई
Giridih : ग्रामीणों ने कर दी युवक की पिटाई

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात किसी बात को लेकर गांव के ही युवक मिथिलेश के साथ धोनी की कहासुनी हो गई थी, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इस मारपीट में धोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

Ranchi Breaking : डोरंडा में मिक्सचर मशीन ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर… 

लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसकी मां इलाज के लिए पैसे जुटा नहीं सकी। इसी बीच शनिवार की सुबह धोनी ने दम तोड़ दिया। धोनी की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया। लोगों ने आरोपी युवक मिथिलेश की तलाश शुरू की और उसे भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया।

Bokaro : टोटो में बैठाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार… 

आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मामले की सूचना मिलने पर पीरटांड और मधुबन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों से आरोपी को छुड़वाकर अपनी हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : किसान के बेटे ने रचा इतिहास, इंटर साइंस में बने थर्ड स्टेट टॉपर… 

पुलिस ने आरोपी को अपने साथ थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के तौर पर सहायता राशि मुहैया कराई है। स्थानीय लोगों ने भी मृतक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-

Dhanbad : 30 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में GST की टीम ने दी दबिश, 15 फर्जी कंपनियों का… 

Hazaribagh : जंगल में व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका के बीच जांच में जुटी पुलिस… 

Gumla : पेसा कानून जल्द लागू करे हेमंत सरकार, आदिवासियों को मिले उनका अधिकार-रघुवर दास… 

Ranchi Crime : व्हाट्सएप कॉल पर ‘CBI अधिकारी’ बनकर 1.39 करोड़ की साइबर ठगी,तेलंगाना-मिजोरम से तीन गिरफ्तार… 

Giridih Accident : सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार मारी टक्कर, हालत गंभीर… 

Bokaro में दरिंदगी! पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस… 

 

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...