पटना में बड़ी साजिश नाकाम, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। बीते कुछ दिनों से राजधानी में आपराधिक घटनाओं में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। जिसको देखते हुए पटना पुलिस कोई कोताही नहीं बरत रही है। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुनापुर धर्म स्कूल के पीछे कुछ अपराधी एकत्र होकर बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

थाना ने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी, उनके निर्देश पर विशेष टीम गठित

सूचना मिलते ही थाना ने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। जिनके निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य पांच-छह आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए अपराधियों की पहचान विकास कुमार और छोटू उर्फ चाइनीज के रूप में हुई है। दोनों पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी को मामूली चोट भी आई है। फरार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी देखें :

ये अपराधी पकड़े नहीं जाते, तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी – पुलिस

पुलिस का मानना है कि यदि ये अपराधी पकड़े नहीं जाते तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। मामले की जांच जारी है। अपराधियों को पकड़ने में प्रशासन तत्परता तो दिखलाई लेकिन अपराध घटना का नाम भी नहीं ले रहे हैं अपराधी खुले रूप से अनेकों थाने में दहशत फैला रहे हैं। अपराध की योजना में अपराध की घटनाओं को अंजाम भी दे रहे हैं और फरार भी हो जा रहे हैं। जो अपराधी फरार है उनके साथ रहने वाले तो भाग गए। प्रशासन के लिए बहुत चुनौती है कि उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लें। अब यह देखना है कि कबतक गिरफ्तारियां अपराधियों की होती है। कहीं ना कहीं वह लोग भी घटना का अंजाम देंगे। प्रशासन का दावा है कि उन लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : ठेकेदारी के विवाद में हुई थी हत्या, 3 गिरफ्तार, जिला परिषद सदस्य फरार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img