पटना की सड़कों पर फिर पोस्टर, लिखा- शेखपुरा विधानसभा आपका इंतजार कर रहा है चिराग

पटना : राजधानी पटना में पोस्टर पर राजनीति करने का दौर जारी है। पटना की सड़कों पर आज पोस्टर लगाया गया है।लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) को लेकर चर्चा है कि 2025 में वे बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि पार्टी (एलजेपीआर) की एक बैठक में यह फैसला लिया गया है कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। अब पटना में पोस्टर भी लगा दिया गया है। पोस्टर के जरिए कहा गया है कि बिहारवासियों को आपसे (चिराग) ही उम्मीद है। आइए अब बिहार और बिहारवासियों की उम्मीद को संभालिए।

LN Mishra 1 22Scope News

सीट का दायरा सीमित क्यों?

आपको बता दें कि इस पोस्टर को लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष (शेखपुरा) इमाम गजाली ने लगवाया है। इस पोस्टर में चिराग पासवान की एक बड़ी तस्वीर लगी है और बड़े अक्षर में लिखा गया है कि बिहार की उम्मीद का नाम है चिराग। आगे लिखा गया है कि जब नेता पूरे बिहार का तो सीट का दायरा सीमित क्यों? धन्यवाद… चिराग बिहार की आवाज सुनने के लिए और बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए।

‘शेखपुरा कर रहा आपका इंतजार’

पोस्टर के जरिए और भी कई बातें कही गई हैं। लिखा गया है कि पलायन अब आप ही रोक सकते हैं, रोजगार आप ही दीजिएगा। आगे लिखा गया है कि बिहार का भविष्य अब आप ही बदलेंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था आप ही ठीक करेंगे। इस पोस्टर के जरिए यह कहा गया है कि चिराग पासवान शेखपुरा से चुनाव लड़ें। लिखा गया है कि चिराग 169 शेखपुरा विधानसभा आपका इंतजार कर रहा है।

यह भी देखें :

‘चिराग को लेना है अंतिम फैसला’

दरअसल, अभी तक की खबर के अनुसार माना जा रहा है कि अगर चिराग पासवान विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं तो पटना, दानापुर या हाजीपुर से वो मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला चिराग को लेना है। अभी चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग, भारती ने कहा- आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि सामान्य सीट ले लड़ें चुनाव

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...