सभापति अवधेश नारायण के चेंबर में लगे कंप्यूटर से छेड़छाड़, डाटा डिलीट

पटना : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के चेंबर में लगे कंप्यूटर से छेड़छाड़ की गई है। परिषद के कर्मचारी ने कंप्यूटर का डाटा डिलीट किया। सभापति ने इसकी जानकारी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के साइबर यूनिट को दी। ईओयू की टीम ने फौरन कार्रवाई शुरू की और विधान परिषद पहुंचकर सभापति के चेंबर में लगे कंप्यूटर की जांच की। जांच में पता चला कि कंप्यूटर का डाटा वाकई डिलीट किया गया है। इसके बाद साइबर यूनिट ने आगे की जांच के लिए कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया और विधान परिषद के डेटा रूम को सील कर दिया।

Goal 4 22Scope News

सभापति के कंप्यूटर से डाटा डिलीट होने की बात सामने आई

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि चार दिन पहले राजद विधायक रीतलाल यादव के एक रिश्तेदार प्रतीक को विधान परिषद से हटाया गया था। प्रतीक के हटने के बाद ही सभापति के कंप्यूटर से डाटा डिलीट होने की बात सामने आई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। लोग अब इस घटना को प्रतीक की बर्खास्तगी से जोड़कर देख रहे हैं।

यह भी देखें :

डाटा डिलीट करने के पीछे का मकसद क्या था और क्या इसमें कोई बड़ी साजिश थी

ईओयू की साइबर यूनिट अब यह पता लगाने में जुटी है कि डाटा डिलीट करने के पीछे का मकसद क्या था और क्या इसमें कोई बड़ी साजिश थी। हार्ड डिस्क की फॉरेंसिक जांच से यह खुलासा होने की उम्मीद है कि डाटा कैसे और क्यों मिटाया गया। यह घटना बिहार विधान परिषद में साइबर सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर करती है। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने साइबर यूनिट से मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे तेजस्वी, ट्रक ने उनके काफिले की गाड़ियों में मारी टक्कर

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...