Advertisement
Advertisement

Garhwa : बाइक बनी मौत की सवारी! पुलिस वैन से टकराकर दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत…

Garhwa : गढ़वा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल और पुलिस वैन की सीधी टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा ओबरा मोड़ के पास हुआ, जहां बलिगढ़ गांव के रहने वाले शिव कुमार शर्मा और उनके छोटे भाई राजकुमार शर्मा की मौके पर ही जान चली गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : तालाब बना मौत का कुआं! नहाने के दौरान डूबने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Garhwa : पुलिस वैन से सामने से जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार दोनों भाई गुरुवार को अपने पुराने गांव जोगा (उंटारी रोड थाना क्षेत्र, पलामू) किसी निजी काम से गए थे। शुक्रवार को वापस लौटते समय जैसे ही वे ओबरा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही पुलिस वैन से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : सीसीएल सिरका कोलयरी में ग्रामीणों ने कर दिया चक्का जाम, प्रबंधन मनाने में जुटा… 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! करोड़ों की बेनामी संपत्ति पर ACB की नजर… 

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और पुलिस वैन दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में पड़े रहे। हादसे के बाद कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।

ये भी पढे़ं- Pakur : डीसी-एसपी ने शहर का किया दौरा, बच्चों संग मनाई ईद, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद… 

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

ये भी जरुर पढ़ें—-

Deoghar : करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया… 

Ranchi Crime : ‘लेवी दो वरना जान दो’, माओवादियों के नाम पर रंगदारी मांगते दो गिरफ्तार… 

Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन खूंखार अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार… 

Sirmatoli flyover विवाद पर रामेश्वर उरांव का बड़ा बयान-मैं बाबूलाल की भाषा नहीं बोलूंगा, पर आदिवासी समाज की भावना आहत हुई है… 

Dhanbad Suicide : जुआ और कर्ज के बोझ तले दब गई जिंदगी: युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या… 

Jharkhand Politics : GSB गायब, घोटाला हाजिर: लोहरदगा की सड़क ने खोली हेमंत सरकार की पोल!-बाबूलाल का बड़ा हमला…

Bengaluru Stampede मामले में पहली गिरफ्तारी, विराट कोहली का ये खास करीबी एयरपोर्ट से गिरफ्तार… 

Palamu Crime : दो दर्जन हत्याओं का कुख्यात अपराधी पांकी से गिरफ्तार… 

Ranchi : देवरी मंदिर में वीआईपी दर्शन बना आम श्रद्धालुओं की परेशानी, लाइन में खड़े श्रद्धालु बेहोश… 

Commercial Advertisment

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...

Jamua Police Action: वरदबटिया में आखिर किसकी थी पिस्तौल और अपाचे...

Jamua Police Action: जमुआ थाना क्षेत्र के वरदबटिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्तौल और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान पुलिस...

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...