Operation Sindoor में घायल जवान शहीद, CM ने जताई शोक संवेदना

331
Operation Sindoor
Operation Sindoor में घायल जवान शहीद, CM ने जताई शोक संवेदना
Advertisment

जम्मू कश्मीर में ‘Operation Sindoor’ के दौरान घायल सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर मुख्यमंत्री मर्माहत, जताई गहरी शोक संवेदना

पटना: जम्मू कश्मीर में ‘Operation Sindoor’ के दौरान घायल हुये बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें – तीर्थ से तरकीब तक, NCP प्रदेश महासचिव निकली 23 दिवसीय दक्षिण भारत के दौरा पर…

मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जायेगी, साथ ही शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में एक और आयोग का गठन, RLM नेता को भी मिली जगह तो उपेंद्र कुशवाहा ने…

Advertisement