मेघालय हनीमून मर्डर केस: DGP का बड़ा खुलासा- हनीमून में बना खूनी प्लान, पत्नी सोनम रघुवंशी ने सुपारी देकर पति राजा रघुवंशी की कराई थी हत्या !  

Desk: मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सोनम ने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी और मेघालय में हनीमून के दौरान ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी। मेघालय पुलिस ने इस मामले में सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन इंदौर निवासी युवक शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, 11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई थी और 20 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलॉंग रवाना हुए थे। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया। घटना के बाद से सोनम लापता थी, जिसके बाद उसकी तलाश तीन राज्यों—मेघालय, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश—तक फैली हुई थी।

गाजीपुर पुलिस ने सोनम को स्थानीय एक ढाबे से हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में सोनम ने अपनी पहचान स्वीकार कर ली और इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। गाजीपुर के एडिशनल एसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही इंदौर पुलिस की टीम गाजीपुर रवाना हो गई है।

मेघालय के डीजीपी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सोनम रघुवंशी ने हत्या की साजिश रची थी और भाड़े के हत्यारों से अपने पति की हत्या करवाई। तीनों गिरफ्तार आरोपी हिंदी बोलते थे और सीसीटीवी फुटेज में सोनम और राजा के पीछे जाते दिखे थे। पुलिस का कहना है कि घटना में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

इस केस की गुत्थी 16 दिनों बाद सुलझी है। पहले सोनम के परिवार ने अपहरण की आशंका जताई थी और सीबीआई जांच की मांग की थी। अब जब सोनम की गिरफ्तारी हो चुकी है, तो पुलिस पूरे केस के मोटिव और योजना का खुलासा करने में जुट गई है।

यह हत्या कैसे हुई, क्यों हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे—इसकी जांच संयुक्त रूप से मेघालय और इंदौर पुलिस कर रही है। जल्द ही पूरे केस का पर्दाफाश किया जाएगा।

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...