Ranchi: राजधानी में दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला के शरीर को जलाया भी गया। गंभीर स्थिति में महिला को रांची के सदर अस्पताल लाया गया है। चुटिया थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Ranchi: मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, रांची स्टेशन के पीछे महिला मिली। इसके बाद चुटिया पुलिस महिला को लेकर रांची के सदर अस्पताल पहुंची। सदर अस्पताल के चिकित्सक महिला के इलाज में जुटे हैं। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपडेट जारी है…
Highlights


