Advertisment

आचार्य किशोर कुणाल के बेटे को भी मिली धार्मिक न्यास पर्षद में जगह, नीतीश सरकार ने गठित किये दो और आयोग…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए धडाधड आयोगों का गठन किया जा रहा है। एक बार फिर गुरुवार को राज्य सरकार ने दो आयोगों का गठन किया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रूप में भाजपा नेता रणवीर नंदन को चुना गया है तो संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य के रूप में मृत्युंजय कुमार को। राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार महावीर मंदिर पटना के संस्थापक और धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल को बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें – वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी से परेशान रहे लोग, राजधानी के कई इलाकों में दिन भर गायब रही बिजली…

इसके साथ ही भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दयानंद कुमार, विश्वमोहन दास, आनंद कुमार, विवेकानंद गिरी, हिमराज राम, चंदन कुमार सिंह, रामबहादुर सिंह और अभिमन्यु कुमार सिंह को पर्षद का सदस्य बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ संस्कृत शिक्षा बोर्ड में धार्मिक, भाषायी अल्पसंख्यक या प्राच्य शिक्षा के निदेशक और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति को संस्कृत शिक्षा बोर्ड का पदेन सदस्य बनाया गया है जबकि रामप्रीत पासवान, विनय कुमार चौधरी, निवेदिता सिंह, चंद्रकिशोर कुमार, अरुण कुमार झा, धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा, दुर्गेश कुमार राय और अनुरंजन झा बोर्ड के सदस्य बने हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बेख़ौफ़ अपराधियों ने ट्रैक्टर मिस्त्री पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सीएचसी में इलाज नहीं मिलने से हुई मौत

Goal 6 22Scope News

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...