Advertisment

झारखंड शराब घोटाला: उत्पाद सचिव मनोज कुमार से ACB ने कई घंटों तक पूछताछ की, रिश्तेदार अंशु कुमार की भूमिका पर भी सवाल

रांची : झारखंड में शराब बिक्री से जुड़ा बहुचर्चित घोटाला लगातार नए खुलासों के साथ गहराता जा रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को उत्पाद विभाग के सचिव मनोज कुमार से इस मामले में लंबी पूछताछ की। पूछताछ के केंद्र में प्लेसमेंट एजेंसियों की बकाया राशि, एमआरपी से अधिक दाम पर शराब की बिक्री, अवैध वसूली और सचिव के रिश्तेदार अंशु कुमार की भूमिका शामिल रही।

मनोज कुमार ने अंशु कुमार से अपने पारिवारिक संबंध स्वीकार किए, लेकिन किसी भी तरह की अवैध वसूली में उनकी संलिप्तता से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एमआरपी से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर विभाग ने कार्रवाई की है। संबंधित दुकानदारों और एजेंसियों पर जुर्माना लगाया गया है और कुछ मामलों में कानूनी कदम भी उठाए गए हैं।

फर्जी बैंक गारंटी से मिला ठेका, अब हटाईं गईं एजेंसियां
पूछताछ में एसीबी ने दो प्रमुख प्लेसमेंट एजेंसियों—मार्शन और विजन—द्वारा फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर ठेका हासिल करने और उस पर विभाग की देर से हुई कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। इस पर सचिव मनोज कुमार ने जवाब दिया कि ये ठेके उनके पूर्ववर्ती सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में दिए गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों एजेंसियों को अब हटा दिया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विधि विभाग से राय मांगी गई है।

एसीबी की कार्रवाई तेज, कारोबारी विनय सिंह की तलाश जारी
शराब घोटाले में आरोपी कारोबारी विनय सिंह की तलाश में ACB लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी को आशंका है कि विनय सिंह विदेश भाग सकते हैं। समन के बावजूद उनके पेश नहीं होने पर विशेष अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

इस पूरे मामले में एसीबी की जांच और तेज हो गई है और आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

 

 

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...