Advertisment

CM का बचाव तो लालू-तेजस्वी पर निशाना, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा ‘कांग्रेस 100 सीट पर…’

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अपनी बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक तरफ CM नीतीश कुमार का बचाव किया तो दूसरी तरफ लालू-तेजस्वी पर जम कर निशाना साधा। राजद के द्वारा बिहार में आयोगों के गठन में दामाद समेत अन्य रिश्तेदारों को जगह दिए जाने के मामले में राज्य सरकार पर हमला को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि जिसे जब मौका मिला सबने फायदा उठाया है।

CM नीतीश कुमार अस्वस्थ हुए तो अब सब कोई बैकडोर से घुस रहा है और फायदा उठा रहा है। आज जो लोग परिवारवाद की बात करते हैं उन्होंने खुद क्या किया है। भ्रष्टाचार के मामले में वे आज दीपक कुमार पर सवाल उठाते हैं वे अन्य आईएएस अधिकारियों का नाम क्यों नहीं लेते हैं। क्या एक वर्ष पहले वे प्रत्यय अमृत और आनंद किशोर के साथ काम नहीं किये, उनका नाम क्यों नहीं लेते हैं। यहां सब के सब एक जैसे हैं, और अभी CM नीतीश कुमार की तबियत क्या बिगड़ी ये लोग अपना फायदा लेने लगे हैं।

यह भी पढ़ें – AAP बिहार के सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, सांसद संजय सिंह ने कहा ‘दिल्ली में भाजपाई बिहार…’

सीधे राज्यपाल के पास जा कर हस्ताक्षर करवा लेते हैं। इस दौरान पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर बाब साहेब अंबेडकर के अपमान का भाजपा के द्वारा लगाये जा रहे आरोपों पर कहा कि कोई कार्यकर्ता वहां फोटो रख दिया तो आज इन्हें अपमान दिख रहा है। सबसे अधिक अपमान तो इन लोगों ने ही किया है। इन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले को अपना भगवान बना लिया। इन लोगों ने राजस्थान में दलित के मंदिर में जाने के बाद पूरा मंदिर धोया।

इस दौरान पप्पू यादव ने सपा सांसद का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास की बात क्या कर दी, उनका घर जला दिया और ये लोग अंबेडकर के अपमान की बात करते हैं। पप्पू यादव ने मंगनी लाल मंडल को राजद प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भी कटाक्ष किया और कहा कि यही तो बात है कि मलाई खाएं खुद और दूसरे खाएं दाल भात। ये लोग अति पिछड़ों को इतना ही सम्मान देते हैं तो घोषणा कर दें कि मंगनी लाल मंडल CM बनेंगे, हम भी चाहते हैं कि मंगनी लाल मंडल CM बनें।

इस दौरान पूर्णिया सांसद ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 70 सीटों की मांग पर कहा कि हम कांग्रेस के प्रवक्ता तो हैं नहीं एक साधारण कार्यकर्त्ता हैं। फिर भी हम चाहते हैं कि बिहार में कांग्रेस कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़े।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  नीतीश के बेटे निशांत नालंदा के इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! JDU सांसद ने कहा ‘हमलोग…’

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...